प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट देगी राजस्थान सरकार, अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी: राजस्थान सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी है। इससे बेरोजगार अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। अब 2 वर्ष तक ओवर एज हो चुके अभ्यर्थी भी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोरोना काल में 2 साल तक विभिन्न भर्तियां नहीं हो पाने के कारण आगामी भर्तियों में उम्मीदवारों को 2 साल की छूट देने की घोषणा की है। इसके संबंध में DOP ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत अब से 31 दिसंबर 2024 तक जो भी भर्तियां निकलेंगे। उन में अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट मिलेगी। राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है।
राजस्थान की भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर दी है। अब 2 साल तक ओवरेज हो चुके युवाओं को भी आवेदन करने का अवसर मिलेगा। राजस्थान की भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी गई है। इसके संबंध में DOP द्वारा अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अब से 31 दिसंबर 2024 तक होने वाली भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। राजस्थान सरकार कार्मिक विभाग द्वारा जारी किया गया आदेश डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। राजस्थान के विभिन्न भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट देने का नोटिफिकेशन नीचे दिया गया है। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को देखकर और अधिक विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है।
Important Links
संशोधन – विभिन्न सेवाओं के नियम में |
Click Here |
संशोधन – राजस्थान लोक सेवा आयोग (लिपिक वर्गीय तथा अधीनस्थ सेवाऍ) नियम तथा विनियम |
|
Official Website |