WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2000 Rupee Note Band 2000 रुपये के नोट हुए बंद, RBI वापस लेगा 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

2000 Rupee Note Band 2000 रुपये के नोट हुए बंद, RBI वापस लेगा 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे: भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय बैंक ने 2000 रुपए के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वह तत्काल प्रभाव से 2000 रुपए के नोट जारी करना बंद कर दें। आरबीआई ने कहा है कि 30 सितंबर तक यह नोट सरकुलेशन में बने रहेंगे। रिजर्व बैंक के अनुसार 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में ₹2000 के नोट को अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदले जा सकते हैं। नोट बदलने की सीमा 20000 रुपए है। यानी एक बार में ₹20000 के नोट बदले जाएंगे।

2000 Rupee Note Band 2000

भारतीय रिजर्व बैंक ने ₹2000 के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है। यदि आपके पास 2000 रुपए का नोट है तो उसकी मान्यता बनी रहेगी। आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपए के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं। एक बार में अधिकतम ₹20000 की कीमत वाले नोट तक ही बदले जा सकते हैं। यानी अभ्यर्थी एक समय में ₹2000 के 10 नोट ही बदल सकता है। यह सुविधा 23 मई 2023 से देशभर के सभी बैंकों में उपलब्ध रहेगी। अब भारत में बैंक ₹2000 के नोट जारी नहीं करेंगे।

आपको बता दें कि आरबीआई ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 2016 के नवंबर में नोटबंदी की घोषणा की थी। उस समय नोटबंदी के दौरान 500 रुपए और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद कर दिए थे। जिसके बाद करेंसी की जरूरत को पूरा करने के लिए 2000 रुपए के नोट लाए गए थे। इसके बाद अब 8 साल बाद यह नोट सरकुलेशन से बाहर होने जा रहा है। आरबीआई वर्ष 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है।

यदि आपके पास 2000 रुपए का नोट है तो आप इसे बैंकों में 30 सितंबर 2023 तक बदलवा सकते हैं। यदि आप बैंकों में नोट नहीं बदल पाते हैं तो ₹2000 का नोट 30 सितंबर 2023 के बाद मान्य नहीं होगा। इसलिए यदि आपके पास 2000 रुपए के नोट है तो समय रहते उन्हें बदलवा लीजिए। बैंकों में 2000 रुपए नोट बदलने की तिथि 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक तय की गई है। आरबीआई ने अपने सर्कुलर में लिखा है कि वह 2000 के नोट को सरकुलेशन से बाहर कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment