Rajasthan Lab Attendant Recruitment 2025: राजस्थान प्रयोगशाला परिचायक भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें प्रयोगशाला परिचायक के 54 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 48 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए 6 पद रखे गए हैं राजस्थान प्रयोगशाला परिचायक भर्ती के लिए आवेदन 11 जुलाई से लेकर 9 अगस्त 2025 तक भरे जाएंगे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए प्रयोगशाला परिचायक के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है जिसके लिए सभी महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2025 को रात्रि 11:59 तक रखी गई है।

Rajasthan Lab Attendant Recruitment 2025 Overview
Recruitment Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
Post Name | Lab Attendant |
Advt No. | 04/2025 |
Vacancies | 54 |
Salary/ Pay Scale | Pay Matrix Level 1 |
Job Location | Rajasthan |
Category | Latest Jobs |
Mode of Apply | Online |
Last Date Form | 09/08/2025 |
Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Lab Attendant Recruitment 2025 Important Dates
Notification Release Date | 10 July 2025 |
Online Application Start Date | 11 July 2025 |
Last Date to Apply Online form | 9 August 2025 |
Last date for submission of application fee | 9 August 2025 |
Exam Date | Notify Later |
Rajasthan Lab Attendant Recruitment 2025 Application Fee
- सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
- राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
- सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
- अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।
- पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Rajasthan Lab Attendant Recruitment 2025 Age Limit
राजस्थान प्रयोगशाला परिचायक भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
राजस्थान प्रयोगशाला परिचायक भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
Rajasthan Lab Attendant Recruitment 2025 Selection Process
राजस्थान प्रयोगशाला परिचायक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Examination
- Final Merit List
Syllabus And Exam Pattern (सिलेबस और एग्जाम पैटर्न)
विषय | प्रश्नों की संख्या |
सामान्य हिंदी | 20 |
सामान्य अंग्रेजी | 15 |
सामान्य गणित | 15 |
राजस्थान का भूगोल | 20 |
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति | 20 |
भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) | 10 |
सामान्य विज्ञान | 5 |
समसामयिक घटनाएं (भारत-5, राजस्थान-5) | 10 |
बेसिक कंप्यूटर | 5 |
कुल | 120 |
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं ओएमआर शीट आधारित होंगे।
- इस पेपर में 120 प्रश्न होंगे जो कि कुल 200 अंकों के होंगे।
- सभी प्रश्नों के अंक समान रहेंगे और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
- परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
- परीक्षा का लेवल राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के स्तर का होगा।
- प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प होंगे और इसमें से एक विकल्प को भरना जरूरी होगा।
How to Apply Rajasthan Lab Attendant Recruitment 2025
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद राजस्थान लैब अटेंडेंट 2025 के ऑफिशल नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है और इसे पूरा देख लेना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल पर जाना है फिर यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
- फिर रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाना है और Rajasthan Lab Attendant Recruitment 2025 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करेंगे और अंत में इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
Rajasthan Lab Attendant Recruitment 2025 Important Links
Start Rajasthan Lab Attendant Recruitment 2025 form | 11 July 2025 |
Last Date Online Application form | 9 August 2025 |
Apply Online | Apply Now |
Official Notification | Download here |
Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Check All Latest Jobs | SK Result |