WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aadhar Card Address Kaise Change Kare: आधार कार्ड में अपना एड्रेस आसानी से चेंज करें

Aadhar Card Address Kaise Change Kare: आधार कार्ड में ऐड्रेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बदल सकते हैं। आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा तैयार किए जाते हैं। एक व्यक्ति अपने आधार कार्ड में एड्रेस कभी भी बदल सकता है। यदि आप अपने आधार कार्ड का एड्रेस बदलना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी ऑनलाइन प्रोसेस बता रहे हैं। आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एड्रेस आसानी से चेंज कर सकते हैं।

Aadhar Card Address Kaise Change Kare

यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आधार कार्ड पर एड्रेस चेंज करने की कोई लिमिट नहीं है। आप इसे कई बार बदल सकते हैं। आधार कार्ड का पता बदलने के लिए आप राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल, जन आधार कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, पासपोर्ट, केंद्रीय राज्य सरकार द्वारा जारी एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, गवर्नमेंट द्वारा जारी पहचान पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट, प्रॉपर्टी रिसिप्ट जैसे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं।

आज के समय में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और वित्तीय लेनदेन के लिए आधार कार्ड एवं पैन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गए हैं। पैन कार्ड की तुलना में आधार कार्ड का लाभ यह है कि इसमें पते की डिटेल होती है। आधार कार्ड का इस्तेमाल केवाईसी के लिए भी किया जाता है। अधिकतर जगहों पर अधिकारी वैध आधार कार्ड की मांग करते हैं। इसलिए अपने आधार कार्ड को अपडेट रखना आवश्यक है। यदि आपने अपना घर बदल लिया है तो आधार में एड्रेस को अपडेट जरूर करवा लें। पेट को अपडेट किए बिना आपको बिजली और पानी कनेक्शन, फोन कनेक्शन, गैस कनेक्शन, बैंक अकाउंट, सरकारी योजनाओं जैसी सेवाएं प्राप्त करने में मुश्किल हो सकती है।

Aadhar Card Address Kaise Change Kare

यदि आप अपने आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस का पालन करना है।

  1. सबसे पहले आपको My Aadhaar की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना है।
  2. इसके बाद आपको Login पर क्लिक करना है।
  3. अब अभ्यर्थी को अपना आधार कार्ड और कैप्चा कोड डालकर Send OTP पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद ओटीपी डालकर लॉगिन पर क्लिक करना है।
  5. इसके बाद आधार ऐड्रेस अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  6. इसके बाद अपडेट आधार ऑनलाइन के विकल्प का चयन करना है।
  7. इसके बाद एड्रेस को सेलेक्ट करके ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  8. इसके बाद आपको दिए गए फॉर्म में अपना एड्रेस भरना है। आप जो एड्रेस आधार में रखना चाहते हैं, वह लिख देना है।
  9. आधार कार्ड एड्रेस अंग्रेजी और हिंदी दोनों में भरने के बाद आपको एड्रेस से संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करना है।
  10. इसके बाद आपको ऑनलाइन ₹50 का भुगतान करना है। इसे आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
  11. इसके बाद आपको आधार स्लिप यानी रिक्वेस्ट नंबर URN प्राप्त हो जाएगा। जिसकी सहायता से आप आधार अपडेट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
  12. इसके बाद आपके आधार कार्ड में एड्रेस एक सप्ताह के अंदर अपडेट हो जाता है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment