CRPF GD Constable Recruitment 2022 सीआरपीएफ में 8वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू: सीआरपीएफ में जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने का सोच रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। सीआरपीएफ में 8वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकली है। सीआरपीएफ ने जीडी कांस्टेबल के 400 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही पुरुष के 400 पदों को भरने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के आंतरिक या दूरस्थ क्षेत्रों के मूल आदिवासी युवाओं के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र भरकर सीआरपीएफ के रैली केंद्र पर आवेदन पत्र जमा करवाना होगा। रैली का आयोजन 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2022 तक (सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक) किया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व नीचे दिया गया ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
CRPF GD Constable Recruitment 2022 Vacancy Details
District Name | No of Posts |
Bijapur | 128 |
Dantewada | 144 |
Sukma | 128 |
CRPF GD Constable Recruitment 2022 Application Fee
सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
CRPF GD Constable Recruitment 2022 Age Limit
सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना 1 अगस्त 2022 के आधार पर की जाएगी। अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
CRPF GD Constable Recruitment 2022 Educational Qualification
सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक को गोंडी/हलबी भाषा बोलना और लिखना आना चाहिए।
CRPF GD Constable Recruitment 2022 Selection Process
सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट, रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जाम, मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट क्वालिफाइड करने के बाद रिटन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। इसमें प्रथम पेपर में ओएमआर शीट आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें प्रश्नों की संख्या 100 रखी गई है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, इतिहास संस्कृति गणित विश्लेषणात्मक योग्यता निरीक्षण करने की क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। इसके बाद दूसरा पेपर स्थानीय भाषा का होगा। इसमें 25-25 अंकों के दो भाग होंगे और समय 1:30 घंटे का रहेगा। प्रथम भाग वर्णनात्मक लिखित और दूसरा मौखिक होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में उत्तीर्ण होना होगा। इसके बाद जिलेवार वरीयता मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
CRPF GD Constable Bharti 2022 PST शारीरिक मानक परीक्षण
सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 में पुरुष अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम ऊंचाई 153 सेंटीमीटर और सीना न्यूनतम 74.5 सेंटीमीटर ( न्यूनतम विस्तार 5 सेंटीमीटर), वजन ऊंचाई के अनुरूप मानक वजन के अनुपात में 10% कम होना चाहिए।
ऊंचाई न्यूनतम | सीना | वजन | |
पुरुष | ऊंचाई कम से कम 153 सेंटीमीटर | न्यूनतम सीना 74.5 सेंटीमीटर और विस्तार 5 सेंटीमीटर | ऊंचाई के अनुरूप मानक वजन के अनुपात में 10 % |
CRPF GD Constable Bharti 2022 PET शारीरिक दक्षता परीक्षण
सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 में दौड़ 5 किलोमीटर की होगी जिसे 24 मिनट में पूरा करना होगा।
दौड़ | 24 मिनट में 5 किलोमीटर |
CRPF GD Constable Bharti 2022 Detailed Medical Examination
इस भर्ती में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को जिन्होंने कटऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट का आयोजन सीआरपीएफ के मानकों के अनुसार आयोजित होगा। गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार टैटू के कारण किसी भी उम्मीदवार को चिकित्सकीय रूप से अयोग्य घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
How to Apply CRPF GD Constable Recruitment 2022
सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें। सबसे पहले अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म एक अच्छी क्वालिटी के A4 कागज पर प्रिंट करना है। इसके बाद इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। अभ्यर्थी कागज पर नीले या काले बाल पेन का प्रयोग कर सकता है। इसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी के साथ रैली केंद्र पर जमा करवाना होगा। संबंधित रैली केंद्रों पर इच्छुक उम्मीदवारों से बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन एकत्रित किए जाएंगे। आवश्यकता होने पर सीआरपीएफ द्वारा केंद्र रैली पर रिक्त आवेदन फॉर्म उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- शैक्षिक प्रमाण पत्र (8वीं कक्षा या इससे अधिक)
- जन्मतिथि के समर्थन में दस्तावेज ( आधार एवं शैक्षिक प्रमाण पत्र)
- निर्धारित प्रोफार्मा में अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र
- स्थाई आवासीय प्रमाण पत्र (परमानेंट रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट)
- आधार कार्ड।
Important Links
जिले का नाम | रैली केंद्र का पूरा पता जहां रैलियां होंगी | दिनांक एवं समय |
बीजापुर | (क) बीजापुर स्टेडियम, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
(ख) के.री.पु. बल कैंप, आवापल्ली,जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) |
10/10/2022 से 22/10/2022
8:00 से 12:00 तक |
दंतेवाड़ा | जिला रिजर्व पुलिस लाइन, कारली, दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) | |
सुकमा | जिला पुलिस लाइन, पास-पुसामी पारा/धन मंडी, सुकमा (सीजी)/219 बीएन, सीआरपीएफ, इंजीराम, कोंटा, सुकमा (सीजी) |
रैली आयोजित होने की तिथि |
10 to 22 October 2022 |
रैली आयोजित होने का समय |
सुबह 8:00 से 12:00 तक |
Application Form |
Click Here |
Official Notification |
|
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
CRPF GD Constable Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2022 तक रैली केंद्र पर जमा करवाने होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
CRPF GD Constable Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
सीआरपीएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म ऊपर दिया गया है।