WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NEET UG Cut Off 2023 नीट परीक्षा में इतने अंक आने पर मिलेगी कॉलेज, यहां देखें

NEET Cut Off Marks 2023 नीट परीक्षा में इतने अंक आने पर मिलेगी कॉलेज, यहां देखें: नीट यूजी एग्जाम 7 मई 2023 को दोपहर 2:00 बजे से 5:20 तक आयोजित किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अंडर ग्रेजुएट 2023 के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पैन और पेपर मोड में आयोजित किया है। अभ्यर्थी एग्जाम देने के बाद नीट यूजी कट ऑफ 2023 का इंतजार कर रहे हैं। नीट यूजी के लिए 20 लाख से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें लगभग 12 लाख महिलाएं शामिल हैं। नीट एग्जाम की ऑफिशल आंसर की भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। नीट यूजी कट ऑफ 2023 की संभावित रूप से जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

NEET UG Cut Off 2023

NEET Cut Off Marks 2023 Latest News

एक अभ्यर्थी को मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए अहर्ता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक को नीट कट ऑफ स्कोर कहा जाता है। सरकारी और निजी कॉलेजों के लिए राज्यवार नीट कट ऑफ 2023 राज्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। नीट स्कोर को स्वीकार करने वाले सभी मेडिकल कॉलेज नीट 2023 प्रवेश कटऑफ के आधार पर प्रवेश देंगे। नीट कट ऑफ 2023 नीट परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या, परीक्षा के स्तर और कुल उपलब्ध सीटों पर निर्भर करेगी। नीट यूजी 2023 संभावित कटऑफ नीचे उपलब्ध करवा दी है। जबकि ऑफिशल कट ऑफ कुछ समय बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। फिलहाल अभ्यर्थी नीट यूजी 2023 संभावित कटऑफ देख सकते हैं।

निम्नलिखित यूजी मेडिकल सीटों पर प्रवेश के लिए नीट 2023 कट ऑफ पर विचार किया जाएगा-

  • 15% आल इंडिया कोटा सीटें (AIQ)
  • 85% स्टेट कोटा सीटें
  • डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी
  • ईएसआईसी और एएफएमएस
  • प्राइवेट संस्थान
  • एम्स
  • जिपमर कॉलेज।

NEET Cut Off Marks 2023 In Hindi

कुछ एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि नीट कट ऑफ लगभग 716-120 होगा। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह 119-95 के आसपास रह सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार नीट-यूजी 2023 के माध्यम से 99000+ एमबीबीएस, 27000+ बीडीएस, 52000+ आयुष, 600+ बीवीएससी और एएच सीटों के साथ-साथ 1200+ एम्स और 200+ जिपमर सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. उनके अनुसार कैटेगरी-वाइज संभावित नीट 2023 कट-ऑफ इस प्रकार हैं

NEET UG Cut Off 2023 Category wise

अभ्यर्थी एनडीए द्वारा साझा किए गए आधिकारिक कटऑफ की प्रतीक्षा करें और फाइनल कट ऑफ एनडीए ही जारी करेगा। फिलहाल हम यहां नीट कट ऑफ 2023 संभावित रूप से कैटेगरी वाइज उपलब्ध करवा रहे हैं।

Category

NEET 2023 Cutoff Percentile

Expected NEET 2023 Cutoff Marks

General

50th 716 – 120
General- PwD 45th

132-110

SC

40th 132 – 100
SC- PwD 40th

119-100

OBC

40th 132 – 102
OBC- PwD 40th

119-100

ST

40th

132 – 100

ST- PwD

40th

119-100

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment