PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 12th Installment खाते में नहीं आई है 12वीं किस्त, तो अब भी मौका है तुरंत करें ये काम: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को जारी कर दी गई है। लेकिन इस बार काफी किसानों को 12वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है। ऐसे में कई किसानों के खाते में 2000 रुपए की 12वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि आपका पैसा क्यों नहीं आया है। इसके लिए हम आपको कुछ जरूरी कार्य बता रहे हैं। जिन्हें यदि आप कर लेते हैं तो आपके खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
पीएम किसान 12वीं किस्त का पैसा नहीं आया है, तो जाने इसके प्रमुख कारण
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रत्येक वर्ष ₹6000 तीन किस्तों के रूप में दिए जाते हैं। इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त ₹2000 की 17 अक्टूबर को जारी की गई है। लेकिन इस बार बहुत सारे किसान ऐसे हैं जिनके खातों में पैसे नहीं आए हैं। इसके प्रमुख वजह हम आपको नीचे बता रहे हैं। यदि आप इन नीचे दिए गए कार्यों को पूरा कर लेते हैं। तो आपके पैसे अगली किस्त के साथ खाते में आ जाएंगे।
- जिन किसानों ने आधार ईकेवाईसी नहीं करवाई है, उनके खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं किए गए हैं। इसलिए अपने मोबाइल से स्वयं अथवा अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आधार ईकेवाईसी करवा लें।
- दूसरी प्रमुख वजह है जिन किसानों का अपने क्षेत्र के पटवारी द्वारा भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है, उन किसानों के बैंक खाते में योजना की राशि नहीं आई है।
- इसके अलावा अपने आधार कार्ड और बैंक डिटेल्स को जरूर चेक कर लें। अगर कोई त्रुटि मिलती है तो नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर उसे तुरंत सही करवा लें।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सभी किस्तों को चेक करने का तरीका नीचे बता रहे हैं। अभ्यर्थी अपनी सभी किस्तों की जानकारी यहां से चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in को ओपन करना है।
- इसके बाद होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में Beneficiary Status पर क्लिक करें।
जिससे आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। पहला मोबाइल नंबर से और दूसरा रजिस्ट्रेशन नंबर से चेक करने का ऑप्शन आएगा।
फिर अपने मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर में से किसी एक का चयन करें। और कैप्चा कोड डालकर गेट डाटा पर क्लिक करें। - जिससे आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सभी किस्तों की जानकारी खुल जाएगी।
- इसमें आप यह चेक कर सकते हैं कि आपकी कौनसी किस्त किस तिथि को और किस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 Important Link
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 की 12वीं किस्त जिन किसानों के खातों में नहीं आई है। उसके प्रमुख सभी कारण हमने आपको ऊपर बता दिए हैं। यदि आप सभी कार्य पूरा कर लेते हैं तो आपकी किस्त खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके साथ ही आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का स्टेटस ऊपर दिए गए तरीके से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबरों 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल करके भी अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 12th Installment Release date |
17 October 2022 |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 Payment Status Check |
Click Here |
PM Kisan Samman Nidhi Aadhar Ekyc |
|
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
Click Here |
Join Telegram | |
IF You Satisfied By SKResult.Com (Website) Please Like & Share More People (Thanks). |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 12th Installment कब जारी की गई है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के 2000 रुपए 17 अक्टूबर 2022 को जारी कर दिए गए हैं.
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 की 12वीं किस्त के पैसे क्यों नहीं मिले है?
जिन किसानों ने आधार ईकेवाईसी नहीं करवाई है या पटवारी द्वारा भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है या फिर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स में कोई गलती है उन किसानों को पैसे नहीं मिले हैं.
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 की 12वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 की 12वीं का स्टेटस चेक करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक पर उपलब्ध करवा दिया है.