WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Congress Candidate List 2023: राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी, बड़े दिग्गजों को मैदान में उतारा

Rajasthan Congress Candidate List 2023: राजस्थान में कांग्रेस द्वारा पहली और दूसरी लिस्ट पहले ही जारी कर दी गई थी। इसके बाद राजस्थान में कांग्रेस द्वारा तीसरी लिस्ट 26 अक्टूबर 2023 को जारी कर दी है। राजस्थान में 6 नवंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। इसके बाद 9 नवंबर 2023 तक नामांकन वापिस लिया जा सकेगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर 2023 को आयोजित होने जा रहे हैं। जबकि चुनाव परिणाम 3 दिसंबर 2023 को जारी किए जाएंगे।

Rajasthan Congress Candidate List 2023

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी 19 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की तीसरी सूची में एक मंत्री और 11 विधायकों को जगह दी गई है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 33 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों को शामिल किया था। कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए 200 सीटों में से 95 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी का नाम तीसरी सूची में भी नहीं आया है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 21 अक्टूबर 2023 को जारी की थी। इनमें से 32 नाम को फिर से मौका दिया गया है। जबकि अलवर जिले की मुंडावर विधानसभा से ललित यादव का नाम नया था।

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी: 1st List

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट 43 उम्मीदवारों के साथ 22 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी। इसमें 36 विधायकों को फिर से रिपीट किया गया है और 5 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी: 2nd List

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट भी जारी

कांग्रेस की तीसरी सूची 19 उम्मीदवारों के साथ 26 अक्टूबर 2023 को जारी की गई है। इसमें बसपा विधायकों को टिकट मिला है। इसमें बीजेपी से कांग्रेस में आई शोभा रानी कुशवाहा का भी नाम शामिल है। शोभा रानी कुशवाहा को धौलपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। सहाड़ा से उपचुनाव में जीती गायत्री त्रिवेदी का टिकट काट दिया है। गायत्री त्रिवेदी की जगह उनके देवर राजेंद्र त्रिवेदी को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट भी जारी: 3rd List

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment