Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022 राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का 2399 पदों पर नोटिफिकेशन जारी: राजस्थान के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का संशोधित विज्ञप्ति आज 11 मार्च 2022 को जारी कर दी गई है. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की विज्ञप्ति 2020 में जारी की गई थी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 दिसंबर 2020 से 22 जनवरी 2021 तक लिए गए हैं. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की विज्ञप्ति 1041 पदों के लिए निकाली गई थी. अब राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है. राजस्थान वनपाल के 99 पद और वनरक्षक के 2300 पदों पर भर्ती की जा रही है. जिन्होंने इस भर्ती के लिए पहले से आवेदन कर रखा है उन्हें वापस आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से 29 मार्च 2022 तक कर सकते हैं.
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 की संशोधित विज्ञप्ति अगले सप्ताह तक होगी जारी
राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती ऑनलाइन आवेदन हेतु संशोधित विज्ञप्ति 11 मार्च 2022 को जारी कर दी गई है. इस भर्ती में नए अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का अवसर मिलेगा. इसके अतिरिक्त जिन्होंने पहले से आवेदन कर रखा है, उन्हें वापस आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 2399 पदों के लिए जारी किया जा रहा है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अगले सप्ताह तक संशोधित विज्ञप्ति जारी कर सकता है. इसके पश्चात राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह में प्रस्तावित है. हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कैलेंडर जारी किया है. जिसके अनुसार राजस्थान वनपाल और वनरक्षक भर्ती के लिए परीक्षा अक्टूबर 2022 में आयोजित की जाएगी.
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022 Application Fee
- सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु : 450 रुपए
- राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु : 350 रुपए
- समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के आवेदन हेतु : 250 रुपए
- सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के लिए अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क 250 रुपए देय होगा.
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022 Educational Qualification
राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 में वनरक्षक पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और वनपाल पद हेतु 12वीं पास रखी गई है.
- वनपाल के लिए सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं कक्षा पास होना चाहिए.
- वनरक्षक के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए.
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022 Age Limit
राजस्थान वनरक्षक पद हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गई है. जबकि वनपाल पद हेतु आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक रखी गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी. इसमें आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022 Syllabus & Exam Pattern
राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का यानी पेपर 100 अंक का होगा. पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. इसमें नेगेटिव मार्किंग 1/3 भाग रखी गई है. लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु लगभग 5 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा. राजस्थान वनपाल और वनरक्षक भर्ती का सिलेबस नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं.
Subjects |
No of Questions | Marks | Duration |
General Studies and General Aptitude | 100 | 100 |
2 घंटे |
Rajasthan Forest Guard Physical Test 2022 शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण
वनपाल और वनरक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम मापदंड-
अभ्यर्थी |
ऊंचाई (सेमी.) | सीने का घेरा (सेमी.) | |
सामान्य |
फैलाव | ||
पुरुष | 163 | 84 |
5 |
महिला | 150 | 79 |
5 |
पद-चाल परीक्षण : पुरुष/ महिला अभ्यर्थी को क्रमशः 25/16 किमी. की दूरी 4 घंटे के भीतर-भीतर पैदल चलकर तय करने वाला एक शारीरिक प्रशिक्षण उत्तीर्ण करना होगा.
वनरक्षक के लिए अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता के निम्नलिखित मापदंड भी प्राप्त करने होंगे. अभ्यर्थी अपने स्वयं के जोखिम पर शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए उपस्थित होंगे.
पुरुषों के लिए –
मद |
मापमान |
सिट-अपस |
1 मिनट में 25 दोहराव |
क्रिकेट बॉल फेंक थ्रो |
55 मीटर |
महिलाओं के लिए
मद |
मापमान |
खड़ी लंबी कूद (स्टैंडिंग ब्रांड जम्प्स) |
1.35 मीटर |
गोला फेंक
(शॉट पुट) (4 कि.ग्रा.) |
4.5 मीटर |
How to Apply Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022
राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन एसएसओ आईडी के माध्यम से करना होगा. अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के आवेदन में कमी पाए जाने पर आवेदन को निरस्त भी किया जा सकता है. इसलिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व अधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से जरूर देख लें. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस हम नीचे बता रहे हैं.
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है.
- इसके पश्चात रिक्रूटमेंट एडवरटाइजमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- अब राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के आगे अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना है.
- अब अपनी एसएसओ आईडी को लॉगइन करना है.
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरना है. आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो, सिग्नेचर अपलोड करने हैं.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है.
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद में इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है.
Important Links
Start Rajasthan Forest Guard form |
14 March 2022 |
Last Date Online Application form |
29 March 2022 |
Apply Online | |
Exam Date |
6, 12, 13 November 2022 |
Rajasthan Forest Guard Syllabus | |
Revised Notification |
Click Here |
Official Notification | |
Official Website |
|
Join WhatsApp Group |
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से 29 मार्च 2022 तक कर सकते हैं
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस ऊपर दी हुई है.