Rajasthan GNM Admission form 2022 राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2022 कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 17 अक्टूबर से शुरू: Rajasthan GNM Course Application Form 2022 राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म 2022 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन के लिए अभ्यर्थी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। राजस्थान जीएनएम के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से 10 नवंबर 2022 तक भरे जा सकते हैं। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2022-23 में जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु राज्य की है या निजी नर्सिंग स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म 2022 के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं सभी जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
Rajasthan GNM Admission form 2022 Application Fee
राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 220 रुपए तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 110 रुपए की फीस ईमित्र या सीएससी केंद्र से जमा करवानी होगी। यह शुल्क पेमेंट गेटवे के माध्यम से भी जमा करवाया जा सकता है।
Rajasthan GNM Admission form 2022 Age Limit
राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 28 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना 31 दिसंबर 2022 को आधार मानकर की जाएगी। जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष तक रखी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। इसके अलावा अन्य आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछडा वर्ग (MBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिये 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये 35 प्रतिशत न्यूनतम प्राप्तांक अनिवार्य हैं।
- दिनांक 31.12.2022 को न्यूनतम 17 वर्ष एवं अधिकतम 28 वर्ष (पुरूषों हेतु) तथा न्यूनतम 17 वर्ष एवं अधिकतम 34 वर्ष (महिलाओं हेतु) निर्धारित है।
- अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जावेगी।
- जन्म तिथि के प्रमाण हेतु सैकेण्डरी उत्तीर्ण परीक्षा की अंकतालिका/ प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति ऑनलाईन आवेदन के साथ स्केन कर अपलोड करनी होगी।
- विभागीय कोटे में प्रवेश हेतु स्थायी कार्मिक अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी तथा स्थायी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
Rajasthan GNM Admission form 2022 Educational Qualification
राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40% एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 35% अंक होना अनिवार्य है।
- वर्तमान मे आईएनसी/राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 + 2 होगी।
- जीव विज्ञान वर्ग (फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बॉयलोजी विषयों से उत्तीर्ण) के अभ्यर्थियों को प्रवेश में
प्राथमिकता देय होगी। - यदि जीव विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी उपलब्ध नही हो पाते हैं तो अन्य विषय वर्ग के अभ्यर्थियों को
प्रवेश हेतु उसी जाति वर्ग में विचार किया जायेगा।
राजस्थान जीएनएम कोर्स 2022 कितने समय का होगा
राजस्थान जीएनएम कोर्स 3 वर्ष का होता है। जिसमें 6 महीने की इंटरशिप भी शामिल है। जीएनएम प्रशिक्षण की अवधि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्थाई कार्मिकों के लिए भी 3 वर्ष निर्धारित है।
Rajasthan GNM Admission form 2022 Selection Process
राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के लिए आवेदन करने के बाद विभाग द्वारा राज्य स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के पश्चात योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को उनके विकल्प के अनुसार प्रशिक्षण केंद्रों में रिक्त सीटें अलॉटमेंट की जाएंगी।
How to Apply Rajasthan GNM Admission form 2022
राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना होगा। राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2022 तक रखी गई है। वही अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ईमित्र या ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
- इसके बाद Rajasthan GNM Admission form 2022 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।
- इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना है।
Important Links
Start Rajasthan GNM Admission form 2022 |
17 October 2022 |
Last Date Online Application form |
10 November 2022 |
Apply Online |
Click Here |
Official Notification |
|
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
Rajasthan GNM Admission form 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अक्टूबर से 10 नवंबर 2022 तक कर सकते हैं।
Rajasthan GNM Admission form 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।