WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan holiday on 11th April महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री गहलोत ने सार्वजनिक अवकाश प्रस्ताव को दी मंजूरी

Rajasthan holiday on 11th April महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री गहलोत ने सार्वजनिक अवकाश प्रस्ताव को दी मंजूरी: प्रसिद्ध समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल 2023 को मनाई जा रही है। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा की है। प्रसिद्ध समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के मौके पर 11 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सार्वजनिक अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। अभी तक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश ही दिया जा रहा था। अब पूरे राजस्थान में 11 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Rajasthan holiday on 11th April 2023

Rajasthan holiday on 11th April 2023 Latest News

प्रसिद्ध समाज सुधारक ज्योतिबा फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को मजबूत बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया था। उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किए थे।

Rajasthan holiday on 11th April 2023

राजस्थान की गहलोत सरकार ने 28 जनवरी को भगवान देवनारायण जयंती अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके बाद 11 अप्रैल 2023 को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश की संख्या 30 और ऐच्छिक अवकाश की संख्या 20 हो गई है। गहलोत ने आमजन की भावना और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड टीम राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी, नागौर परबतसर से लोकेश मालाकार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधित मांग की थी।

Rajasthan holiday on 11th April 2023 कल पूरे राजस्थान में रहेगी छुट्टी

इस वर्ष महात्मा फुले की 196वीं जयंती 11 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन को केंद्र और राज्य सरकार भी मनाते हैं। लेकिन इस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया था। इसे केवल ऐच्छिक अवकाश के रूप में ही मनाया जाता था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय किया है। जन भावना के सम्मान में समाज सुधारक एवं समानता के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सार्वजनिक अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment