WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 राजस्थान सरकार की इस योजना में 50 हजार रुपए मिलेंगे, यहां देखें पूरी जानकारी

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 राजस्थान सरकार की इस योजना में 50 हजार रुपए मिलेंगे, यहां देखें पूरी जानकारी: मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना की घोषणा वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट भाषण में की गई थी। यह 1 जून 2016 से राजस्थान में प्रारंभ कर दी गई है। Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 की शुरुआत बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके स्वास्थ्य और शैक्षणिक स्तर में सुधार करने के लिए लागू की गई है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत 1 जून 2016 या उसके बाद जन्म लेने वाली बालिकाएं पात्र होंगी। Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023

मुख्यमंत्री राजश्री योजना 1 जून 2016 से संपूर्ण राज्य में लागू कर दी गई है। Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक कुल 50 हजार रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाती है। यह राशि बालिकाओं के खातों में 6 किस्तों के रूप में डाली जाती है। Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के लिए समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार करना है। Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता, उद्देश्य एवं दिशा निर्देश सहित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 का उद्देश्य

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 का उद्देश्य इस प्रकार है।

  • राजस्थान में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हुए बालिका का समग्र विकास करना है।
  • बालिकाओं के लालन-पालन, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में होने वाले लिंगभेद को रोकना और बालिकाओं का बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है।
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है।
  • बालिका शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और घटते हुए बाल लिंगानुपात को सुधारना है।
  • बालिकाओं का स्कूलों में नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करना है।
  • बालिकाओं को समाज में समानता का अधिकार दिलाना है।

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 Benefits (लाभ)

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी बालिका के माता-पिता या अभिभावक को कुल 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। राजस्थान के राजकीय तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव हेतु अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रसव से जन्म लेने वाली लड़कियों की माता को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर ₹2500 की सहायता राशि मिलती है। इसके बाद बालिका की आयु 1 वर्ष पूरी होने पर बालिका को ₹2500 की सहायता राशि मिलती है।

बालिका के किसी सरकारी विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से 4000 रुपए की राशि मिलती है। इसके बाद बालिका के किसी भी सरकारी विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से ₹5000 की राशि मिलती है। उस बालिका द्वारा किसी सरकारी विद्यालय में कक्षा दसवीं में प्रवेश लेने पर 11,000 रुपए और बारहवीं कक्षा पास करने पर 25000 रुपए मिलते हैं। यह राशि बालिका के माता-पिता या अभिभावक के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है।

  • बेटी के जन्म के समय 2500 रूपये
  • 1 वर्ष का टीकाकरण होने पर 2500 रूपये
  • पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर 4000 रूपये
  • कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 5000 रूपये
  • 10 वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर 11000 रूपये
  • कक्षा 12 पास करने पर 25000 रूपये।

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 Eligibility (पात्रता एवं शर्तें)

राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के लिए पात्रता एवं शर्तें इस प्रकार हैं।

  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ ऐसी बालिकाओं को मिलेगा। जिनका जन्म 1 जून 2016 या इसके बाद हुआ है।
  • माता-पिता या अभिभावक को प्रथम किस्त का लाभ लेते समय आधार या जन आधार कार्ड नहीं है, तो भी प्रथम किस्त का लाभ संस्थागत प्रसव के आधार पर प्रदान किया जाएगा। लेकिन दूसरी किस्त का लाभ लेने से पहले आधार या जन आधार कार्ड उपलब्ध करवाना आवश्यक होगा। इसलिए अभ्यर्थी पहले से ही अपना जन आधार कार्ड बनवा कर रख ले।
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 का लाभ राजस्थान की मूल निवासी प्रसूताओं के लिए मिलेगा।
  • पहली और दूसरी किस्त का लाभ सभी संस्थागत प्रसव से जन्म लेने वाली बालिकाओं को मिलेगा। जबकि तीसरी और इसके बाद की किस्तों का लाभ एक परिवार में अधिकतम दो जीवित संतान तक ही सीमित होगा।
  • प्रथम किस्त हेतु राज्य के राजकीय एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव हेतु अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रसव से जन्म लेना आवश्यक होगा।
  • दूसरी किस्त का लाभ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड या ममता कार्ड के अनुसार सभी टीके लगवाने पर मिलेगा।

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 Required Documents

राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं-

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • महिला के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • महिला का बैंक अकाउंट नंबर

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 Important Links

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 नियम और शर्तें Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp Group Click Here
Join Telegram Click Here
Check All Latest Jobs SKResult.com

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के तहत लाभार्थी को कितनी राशि मिलेगी?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के तहत बालिका को 6 किस्तों के रूप में 50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी या नजदीकी ई मित्र केंद्र से कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment