WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 राजस्थान पालनहार योजना 2023 के तहत 1500 रुपए प्रतिमाह प्राप्त करें

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 राजस्थान पालनहार योजना 2023 के तहत 1500 रुपए प्रतिमाह प्राप्त करें: राजस्थान पालनहार योजना की शुरुआत 18 फरवरी 2005 से की गई है। इस योजना में अनाथ, आश्रित और गरीब बच्चों को पालन-पोषण एवं शिक्षा के लिए प्रतिमाह सहायता राशि दी जाती है। वर्तमान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ा दिया है। अब 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को प्रति महा 500 रुपए की जगह 750 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। जबकि 6 से 18 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को 1000 रुपए की जगह 1500 रुपए दिए जाएंगे। सहायता राशि में यह बढ़ोतर 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। Rajasthan Palanhar Yojana 2023 की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan Palanhar Yojana 2023

राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए योग्य अभ्यर्थी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ऑफिशल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Apply Online Form, Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Apply Link, Rajasthan Palanhar Yojana 2023 form, Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Status, Rajasthan Palnhaar Yojana 2023 Latest News Update, Rajasthan Palanhar Scheme 2023 राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर या नजदीकी ई मित्र केंद्र जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Palanhar Yojana 2023

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Latest News

राजस्थान पालनहार योजना 2023 का लाभ अनाथ, आश्रित और गरीब बच्चों को दिया जाएगा। राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए पात्रता की जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी है। राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए अभ्यर्थी निर्धारित आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ जिला अधिकारी, विकास अधिकारी या ईमित्र किओस्क केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान पालनहार योजना 2023 के तहत 6 वर्ष तक के बच्चों को 750 रुपए प्रति महीने और 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 1500 रुपए प्रति महीने दिए जाते हैं। राजस्थान पालनहार योजना 2023 आवेदन फॉर्म का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। Rajasthan Palanhar Yojana 2023 के आवेदन फॉर्म का स्टेटस, पेमेंट स्टेटस, आवेदन फॉर्म की स्थिति, आवेदन फॉर्म, आपके गांव या शहर की लिस्ट सहित सभी जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Eligibility पात्रता

राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। Rajasthan Palanhar Yojana 2023 के अंतर्गत निम्नलिखित श्रेणियों को जोड़ा गया है।

  • अनाथ बच्चे।
  • न्यायिक प्रक्रिया से मृत्यु दंड/ आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता की संतान।
  • निराश्रित पेंशन की पात्र विधवा माता की अधिकतम तीन संताने।
  • नाता जाने वाली माता की अधिकतम तीन संताने।
  • पुनर्विवाहित विधवा माता की संतान।
  • एड्स पीड़ित माता-पिता की संतान।
  • कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता की संतान।
  • विकलांग माता-पिता की संतान।
  • तलाकशुदा परित्यक्ता महिला की संतान।

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Benefits लाभ

  • 0 से 6 आयु वर्ग के बच्चे हेतु – 750 रुपये प्रतिमाह (आंगनबाड़ी जाना अनिवार्य)
  • 6 से 18 आयु वर्ग के बच्चे हेतु – 1500 रुपये प्रतिमाह (विद्यालय जाना अनिवार्य)
  • वस्त्र, स्वेटर, जूते आदि हेतु – 2000 रुपये वार्षिक अतिरिक्त एकमुश्त देय (विधवा एवं नाता की श्रेणी को छोड़कर)

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Required Documents

राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है-

  • पालनहार का आय प्रमाण पत्र।
  • बच्चे का आधार कार्ड।
  • भामाशाह कार्ड या जन आधार कार्ड।
  • बच्चे का आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकरण / विद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र।
  • पालन पोषण करने का प्रमाण पत्र।
  • अनाथ बच्चे – माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • माता-पिता का आजीवन कारावास – दंडादेश की प्रतिलिपि।
  • निराश्रित विधवा माता – पति का मृत्य प्रमाण पत्र।
  • नाता जाने वाली सन्ताने – माता को नाता गए हुए 1 वर्ष या उससे अधिक समय होने पर प्रमाण पत्र। इसके लिए आप अपने नजदीकी ग्राम सभा, नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद में जाकर प्रमाण पत्र बना सकते है।
  • पुनर्विवाहित माता की संताने- माता का पुनर्विवाह का प्रमाण पत्र।
  • एड्स पीड़ित माता-पिता की संताने– राजस्थान एड्स कंट्रोल सोसायटी में पंजीयन का प्रमाण पत्र।
  • विकलांग माता -पिता के बच्चे – सक्षम चिकित्सा बोर्ड द्वारा विकलांगता का सर्टिफिकेट।
  • कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता- पीड़ित माता-पिता को सक्षम चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र।
  • तलाकशुदा वाली महिला की संताने – जो तलाकशुदा महिलाएं है उन्हें अपने तलाक के दस्तावेज देने होंगे और साथ ही स्वयं का शपथ प्रमाण पत्र और दो स्वतंत्र गवाहों के आधार पर धार्मिक प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र।
  • परित्यक्ता महिला के बच्चे– परित्यक्ता महिलाये – यदि वे तीन वर्ष या इससे अधिक समय से अपने पति से अलग रह रही है तो उन्हें इसका भी प्रमाण पत्र देना होगा।

How to Apply Rajasthan Palanhar Yojana 2023 form

राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan Palanhar Yojana 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए योग्य अभ्यर्थी के आवेदन करने की प्रोसेस इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है।
  • अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेज सलंगन करने हैं।
  • इसके बाद शहर के अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म जिलाधिकारी को एवं ग्रामीण क्षेत्र में विकास अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं।
  • इसके अलावा आप एसएसओ पोर्टल या नजदीकी ई मित्र केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी और डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा। फिर बच्चे को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Status

राजस्थान पालनहार योजना 2023 का स्टेटस आप घर बैठे चेक कर सकते हैं। Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Payment Status चेक करने की प्रोसेस नीचे दी गई है। राजस्थान पालनहार योजना 2023 पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रोसेस इस प्रकार है।

  • सबसे पहले सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • इसके बाद होम पेज पर ई-सर्विसेज सेक्शन में पालनहार पेमेंट स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इससे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब इसमें अपना एकेडमिक ईयर, भामाशाह नंबर या एप्लीकेशन आईडी और कैप्चा कोड डालकर गेट स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • इससे राजस्थान पालनहार योजना 2023 पेमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Important Links

पालनहार योजना के लिए पात्रता नियम जिलेवार अपने क्षेत्र की सूची और संपूर्ण जानकारियां देखें Click Here
Rajasthan Palanhar Yojana 2023 StatusClick Here
राजस्थान पालनहार योजना आवेदन पत्र का प्रारूप Click Here
Rajasthan Palanhar Yojana 2023 Payment StatusClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Join TelegramClick Here
Check All Latest JobsSKResult.com

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।

Rajasthan Palanhar Yojana 2023 स्टेटस कैसे चेक करें?

राजस्थान पालनहार योजना 2023 का स्टेटस चेक करने का लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment