Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022: राजस्थान में शुभ शक्ति योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2016 से हुई है. इस योजना का उद्देश्य वयस्क एवं अविवाहित पुत्रियों अथवा अविवाहिता महिला को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं उद्यमी बनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सहायता उपलब्ध कराना है. राजस्थान शुभ शक्ति योजना के अंतर्गत राजस्थान के श्रमिक परिवारों को ही शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला को 55000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। राजस्थान शुभ शक्ति योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन फॉर्म सहित संपूर्ण जानकारी यहां बता रहे हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022
राजस्थान में इस योजना का प्रारंभ 1 जनवरी 2016 से किया गया है। इस योजना के लिए लाभार्थी महिला न्यूनतम आठवीं पास होनी चाहिए। राजस्थान शुभ शक्ति योजना के तहत अविवाहित महिलाओं को 55000 रुपए की सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ श्रमिक की अधिकतम दो पुत्रियों अथवा महिला एवं उसकी एक पुत्री को दिया जाता है। इस योजना की राशि सीधे पुत्री के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2022 का लाभ लेने के लिए लड़की के माता-पिता दोनों या उनमें से कोई एक भी 1 वर्ष से मंडल में पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए।
Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022 Eligibility पात्रता
- इस योजना के लिए निर्माण श्रमिक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- लड़की के पिता या माता अथवा दोनों, कम से कम 1 वर्ष से मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने चाहिए।
- श्रमिक की अधिकतम दो पुत्रियों अथवा महिला और उसकी एक पुत्री को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- लाभार्थी महिला अविवाहित होनी चाहिए और उसकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला की शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के नाम से बैंक खाता होना चाहिए।
- हिताधिकारी का स्वयं का आवास होने की स्थिति में, आवास में शौचालय होना चाहिए।
- आवेदन की स्थिति से पूर्व 1 वर्ष की अवधि में हिताधिकारी कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्यरत होना चाहिए।
- हिताधिकारी के पास श्रमिक कार्ड होना चाहिए।
Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022 Required Documents
- आवेदिका का आधार कार्ड
- भामाशाह कार्ड अथवा जन आधार कार्ड/ मूल निवास प्रमाण पत्र
- आठवीं कक्षा की मार्कशीट
- आवेदिका का आयु प्रमाण पत्र
- हिताधिकारी के पंजीयन परिचय पत्र की प्रति।
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर.
How to Apply Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022
राजस्थान शुभ शक्ति योजना के लिए अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट करना है। इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। इसके साथ अपनी सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी लगानी है। इसके पश्चात अपने नजदीकी श्रम विभाग अधिकारी को जमा करवा देना है। इसके अलावा श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022 important Links
Shubh Shakti Yojana Status Check |
Click Here |
All information |
Click Here |
Application Form | |
Notification |
Click Here |
Official Website | |
Join WhatsApp Group |