Rajasthan Swami Vivekanand Model School Admission Process 2022 and Date: सीबीएसई पैटर्न पर संचालित राजस्थान के विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया 7 मार्च 2022 से शुरू हो गई है. राज्य में 134 विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है. इसके लिए अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 तक रखी गई है. राजस्थान में छठी से आठवीं कक्षा में एडमिशन के लिए विद्यार्थी 7 मार्च से 17 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. एडमिशन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची 26 मार्च 2022 को जारी की जाएगी. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों से 30 मार्च को प्रवेश फॉर्म भरवाए जाएंगे और एक अप्रैल 2022 से नए शिक्षा सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएगी.
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
जिलेवार मॉडल स्कूल
- अजमेर : 4
- अलवर : 10
- बांसवाड़ा : 6
- बारां : 6
- बाड़मेर : 5
- भीलवाड़ा : 11
- बीकानेर : 1
- बूंदी : 4
- चित्तौड़गढ़ : 10
- दौसा : 4
- धौलपुर : 1
- डूंगरपुर : 5
- जयपुर : 2
- जैसलमेर : 3
- जालौर : 2
- झालावाड़ : 4
- जोधपुर : 9
- करौली : 4
- नागौर : 9
- पाली : 6
- प्रतापगढ़ : 1
- राजसमंद : 7
- सवाई मा. : 5
- श्रीगंगानगर : 2
- सिरोही : 2
- टोंक : 5
- उदयपुर : 6
विवेकानंद मॉडल स्कूलों में छठी कक्षा में निर्धारित 80 सीटों पर सभी एडमिशन नये होंगे। इसके अलावा सातवीं और आठवीं कक्षा में रिक्त सीटों पर प्रवेश होंगे। कक्षा 6 से 8 वीं में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर एडमिशन और आरक्षित सूची तैयार करने के लिए चार सदस्यों की प्रवेश समिति का गठन होगा। संबंधित मॉडल स्कूल के पास के गवर्नमेंट उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में समिति का गठन होगा। विद्यार्थी स्कूलों में एडमिशन के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Official Website : https://rajshaladarpan.nic.in/