WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त 2023 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय यहां से देखें

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त 2023 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय यहां से देखें: रक्षाबंधन का पर्व हिंदू धर्म में भाई और बहन के लिए बहुत ही खास होता है। यह त्यौहार हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाई जा रही है। राखी का त्यौहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। और उनकी सलामती की दुआ करती हैं। वहीं भाई भी राखी बांधने के बाद उपहार देते समय हमेशा बहन की रक्षा का वचन देता है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन या राखी का त्योहार श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time

इस वर्ष 2023 में पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को पूरे दिन और 31 अगस्त को सुबह 7:05 तक रहेगी। इसमें 30 अगस्त को सुबह 10:58 से रात 9:02 तक भद्रा रहेगी। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ ही सुबह 10:58 से भद्रा काल की शुरुआत हो रही है। शास्त्रों में भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। इसलिए यहां राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं। शास्त्रों के मुताबिक रक्षाबंधन भद्रा काल में नहीं माननी चाहिए। इसलिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त नीचे उपलब्ध करवा दिया है।

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time: आप 30 अगस्त 2023 को भद्राकाल समाप्त होने के बाद रात 9:03 से 31 अगस्त 2023 को सुबह 7:05 तक राखी बांध सकते हैं। राखी बांधने का यह शुभ समय है।

  • अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त : 30 अगस्त 2023 को रात 9:34 से 10:58 तक रहेगा।
  • उपयुक्त समय : राखी बांधने का सही समय 30 अगस्त 2023 को रात्रि 9:03 से 31 अगस्त 2023 को सुबह 7:05 तक रहेगा।

हमेशा रेशम के धागे या सूती धागे वाली राखी को ही सर्वोतम माना जाता है. इसके बाद सोने और चांदी से बनी राखियों को अच्छा माना जाता है. लेकिन प्लास्टिक आदि से बनी राखी भाई को न बांधे। राखी बांधने से पहले तक बहन और भाई दोनों को व्रत रखना चाहिए. भाई के दाहिने हाथ में रक्षासूत्र बांधे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment