WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 सुकन्या समृद्धि योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी यहां से देखें

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 सुकन्या समृद्धि योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी यहां से देखें: सरकार की तरफ से लोगों की सुविधाओं के लिए कई प्रकार की बचत योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें बेटियों के लिए सबसे अच्छी योजना Sukanya Samriddhi Yojana 2023 है। Sukanya Samriddhi Yojana 2023 वर्तमान समय में सबसे अधिक पॉपुलर हो रही है। सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की योजना है। इस बचत योजना की शुरुआत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत की गई है। Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के तहत खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस या निर्धारित सरकारी बैंकों में खोला जा सकता है। Sukanya Samriddhi Yojana 2023 की संपूर्ण जानकारी हम यहां उपलब्ध करवा रहे हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 सामान्य जानकारी

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के अंतर्गत माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपनी बेटी के नाम से खाता खोल सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए बेटी की आयु सीमा जन्म से लेकर 10 वर्ष तक रखी गई है। सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत खाता किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है। वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 8.0 फीसदी की चल रही है। सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दरें अप्रैल से जून (फाइनेंशियल ईयर 2023-24) के लिए 8% प्रति वर्ष निर्धारित की गई हैं। सुकन्या समृद्धि योजना को न्यूनतम 250 रुपए देकर खुलवाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना कम से कम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा करवा सकते हैं। इस योजना में आपको बेटी के लिए 15 साल तक रुपए जमा करवाने हैं और यह योजना 21 साल में मैच और हो जाती है।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Rate of interest ब्याज दर

सुकन्या समृद्धि योजना में वर्तमान समय में ब्याज दर 8 प्रतिशत चल रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में हर तिमाही पर भारत सरकार द्वारा ब्याज दर तय की जाती है। फिलहाल एक जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023 के लिए ब्याज दर 8 प्रतिशत तय की गई है।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Eligibility योग्यता

  • Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के तहत खाता लड़की के जन्म से 10 वर्ष की आयु तक खुलवाया जा सकता है। यानी लड़की की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • एक बालिका के नाम से एक ही सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है। जानी एक लड़की के नाम से एक से ज्यादा खाते नहीं खोल सकते।
  • एक परिवार में केवल दो लड़कियों के नाम से ही सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि अकाउंट कुछ विशेष मामलों में (जुड़वा बच्चे) ही 2 से अधिक लड़कियों के लिए खोला जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट केवल लड़की के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावकों द्वारा खोला जाता है।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Benefit लाभ

  • अधिकतम ब्याज दर: सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट की ब्याज दर अधिक रखी गई है। फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 8% चल रही है।
  • गारंटीड रिटर्न: सुकन्या समृद्धि योजना में किसी तरह का रिस्क नहीं है। क्योंकि यह सरकार की योजना है। इसलिए यह गारंटीड रिटर्न प्रदान करती है।
  • टैक्स बेनिफिट: सुकन्या समृद्धि योजना में धारा 80C के तहत इनकम टैक्स में छूट मिलती है।
  • ट्रांसफर बेनिफिट: सुकन्या समृद्धि अकाउंट एक बैंक से दूसरे बैंक या दूसरे डाकघर में ट्रांसफर करवाया जा सकता है।
  • कंपाउंडिंग का लाभ: सुकन्या समृद्धि योजना में चक्रवर्ती ब्याज प्राप्त होता है। जिससे आपको लंबे समय बाद शानदार रिटर्न प्राप्त होता है।
  • निवेश में सहूलियत: इस योजना में व्यक्ति 1 वर्ष में न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए प्रति वर्ष जमा कर सकता है। आप अपने समय और आर्थिक स्थिति के हिसाब से योजना में निवेश कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Other Features अन्य प्रमुख विशेषताएं

  • सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम 1.50 लाख सालाना जमा करवा सकते हैं। यह राशि 15 साल तक जमा करवानी पड़ती है। यह खाता 21 साल में मैच्योर हो जाता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता परिपक्व होने पर राशि लड़की को दे दी जाती है। यदि परिपक्वता के बाद खाता बंद नहीं किया जाता है, तो बैलेंस रकम पर ब्याज मिलता रहता है।
  • यदि लड़की का विवाह 21 वर्ष पूरे होने से पहले हो जाता है तो खाता अपने आप बंद हो जाएगा।
  • सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने की तारीख से 15 वर्ष तक रुपए जमा करने होते हैं इसके बाद जमा रकम पर ब्याज मिलता रहता है।
  • 21 वर्ष की परिपक्वता अवधि पूरी होने पर लड़की रकम निकाल सकती है। लेकिन उस समय उसकी आयु 18 वर्ष की हो गई हो। इस स्थिति में वह कुल राशि का 50% निकाल सकती है।
  • लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर या उसके 10 वीं कक्षा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए 50% तक पैसा निकाला जा सकता है, पैसा एक साथ या फिर किस्तों में मिल सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना EEE निवेश के अंतर्गत आती है। इसका मतलब है कि निवेश की गई राशि और ब्याज के साथ-साथ मैच्योरिटी राशि पर भी टैक्स नहीं लगेगा।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Required Documents

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के तहत खाता खोलने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होना अनिवार्य है।

  1. लड़की का जन्म प्रमाण पत्र।
  2. लड़की के माता-पिता या कानूनी अभिभावक का आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या टेलीफोन का बिल आदि।
  3. पैन कार्ड।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Calculator कैलकुलेटर

यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 रुपए प्रति महीने जमा करते हैं। तो 1 वर्ष में आपको 12,000 रुपए जमा करते हैं। इस तरह आप 15 साल में कुल 1,80,000 रुपए का निवेश करेंगे और आपको 3,59,449 रुपए ब्याज मिलेगा। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर कुल 5,39,449 रुपए मिलेंगे।

यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में प्रति महीने 5000 रुपए जमा करते हैं। तो आप 1 वर्ष में कॉल 60,000 रुपए निवेश करेंगे। इस तरह आप 15 सालों में कुल 9,00,000 लाख रुपए का निवेश करेंगे। इसमें यदि 8% की ब्याज दर से देखा जाए तो मैच्योरिटी पर आपको 26,97,246 रुपए मिलेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment