WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2024 का नोटिफिकेशन जारी

Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2024 का नोटिफिकेशन जारी: बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है। Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जनवरी से 31 मार्च 2024 तक कर सकते हैं। जो लड़कियां या महिलाएं पारिवारिक या अन्य कारणों से कॉलेज या विश्वविद्यालय जाने में असमर्थ हैं। उन्हें दूरस्थ शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2024 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Balika Durasth Shiksha Yojana 2024

राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना राजस्थान में बालिका उच्च शिक्षा प्रोत्साहन को बढ़ावा देगी और उच्च शिक्षा ग्रहण करवाकर बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाएगी। यह योजना राज्य की उन बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ा जाएगा जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय नहीं जा सकती।

Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 Latest News

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत महिलाएं स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा पीजी, डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स इत्यादि निशुल्क कर सकती हैं। महिलाएं वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा निशुल्क कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए 36300 सीटें रखी गई है। बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत कोर्स करने पर महिलाओं को कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 के लिए आवेदन करने की प्रोसेस और ऑफिशल नोटिफिकेशन नीचे दिया गया है। अभ्यर्थी ऑफिशल नोटिफिकेशन से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस कोर्स के लिए महिला अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय उस कोर्स की जो भी फीस है, उसका भुगतान करना होगा। यानी विश्वविद्यालय द्वारा कोर्स के लिए जो निर्धारित शुल्क रखा गया है उसका भुगतान करना होगा। इसके बाद उसका पुनर्भरण अभ्यर्थी को HTE पोर्टल (राजस्थान सरकार) पर DE-TE श्रेणी के तहत छात्रवृत्ति/ शुल्क के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana 2024

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2024 के अंतर्गत प्रति वर्ष कुल 36300 बालिकाओं और महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। जो बालिकाएं नियमित रूप से महाविद्यालय या कॉलेजों में जाने में असमर्थ हैं। सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को विभिन्न कोर्स फ्री में करवाए जाएंगे। बालिकाओं और महिलाओं पर इसका बोझ नहीं पड़े। इसलिए फिस भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। इस योजना को बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना नाम दिया गया है। बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2024 की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए लागू की गई है। इसका लाभ प्रत्येक साल 36300 महिलाओं को दिया जाएगा। इसके तहत बालिकाओं और महिलाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए संस्थाओं को भुगतान की गई फीस का पुनर्भरण सरकार करेगी। राजस्थान सरकार ने बालिकाओं और महिलाओं की फीस पुनर्भरण के लिए स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में 16000 सीटें, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 5300 सीटें, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 1000 और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 3000, प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में 2000 सीटों का प्रावधान किया है। अब बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा बीच में छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसी बालिकाएं राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगी।

Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 Eligibility

  • इस योजना के लिए केवल राजस्थान राज्य की मूल निवासी महिलाएं और बालिकाएं ही पात्र हैं।
  • इसके लिए कोई भी आयु सीमा नहीं रखी गई है।
  • राजस्थान की जो बालिकाएं या महिलाएं विभिन्न कारणों से नियमित महाविद्यालय कॉलेजों में नहीं जा सकती हैं, उनके लिए यह योजना है।
  • यह योजना केवल दूरस्थ शिक्षा के लिए है।
  • यदि कोई महिला अभ्यर्थी राज्य सरकार की अन्य योजना से छात्रवृत्ति ले रही है, वह इसके लिए पात्र नहीं होगी।

Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 Benefits

बालिका दूरस्थ योजना के तहत सरकार की तरफ से बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ शिक्षा एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए महिलाओं द्वारा दी गई फीस का सरकार द्वारा पुनर्भरण किया जाता है। इस योजना का लाभ प्रतिवर्ष 36300 महिलाओं को दिया जाता है।

इसमें यूजी कोर्स के लिए 16000 सीटें, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए 5300 सीटें, डिप्लोमा के लिए 10000 सीटें, पीजी डिप्लोमा के लिए 3000 सीटें, सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 2000 सीटें रखी गई है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत वीएमओयू, इग्नू आदि के माध्यम से दूरस्थ शिक्षा पात्र महिलाओं और बालिकाओं को प्रदान करवाई जाती है।

Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 Required Documents

Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं

  • पिछले वर्ष की मार्कशीट।
  • विद्यार्थी का फोटो एवं सिग्नेचर।
  • जन आधार कार्ड और आधार कार्ड नंबर।
  • शैक्षणिक संस्थान और पाठ्यक्रम का नाम, जिसमें विद्यार्थी वर्तमान में अध्ययन कर रहा है।
  • वर्तमान पाठ्यक्रम के शुल्क की रसीद और विवरण।
  • विद्यार्थी का मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र।
  • स्वयं के बैंक खाते की जानकारी या पासबुक।

How to Apply Balika Durasth Shiksha Yojana 2024

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें। राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें। Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर जाना है और अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करना है।
  • इसके बाद स्कॉलरशिप SJE आइकॉन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद अंत में इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म भरने से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है। इसके बाद पात्र होने की स्थिति में एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 Important Links

Start Balika Durasth Shiksha Yojana 20248 January 2024
Last Date Online Application form31 March 2024
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Join TelegramClick Here
Check All Latest JobsSKResult.com

Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जनवरी से 31 मार्च 2024 तक कर सकते हैं.

Balika Durasth Shiksha Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment