WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Free Roadways Bus For Women महिलाओं के लिए 8 मार्च को निशुल्क रहेगा राजस्थान रोडवेज का सफर

Free Roadways Bus For Women महिलाओं के लिए 8 मार्च को निशुल्क रहेगा राजस्थान रोडवेज का सफर: राजस्थान की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान रोडवेज की बसों में 8 मार्च 2023 को महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगे। राजस्थान में आज रात से महिलाओं को रोडवेज की बसों में सफर करने के लिए कोई किराया नहीं देना होगा। राजस्थान रोडवेज में महिलाएं आज रात 12:00 बजे से कल रात 12:00 बजे तक फ्री में सफर कर सकेंगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं को यह सुविधा दी है।

Free Roadways Bus For Women

Free Roadways Bus For Women Latest News

राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। इसके अनुसार राजस्थान की महिलाएं 8 मार्च 2023 को राजस्थान रोडवेज में फ्री सफर कर सकेंगी। राजस्थान रोडवेज प्रशासन से जारी आदेशों के तहत ही सफर की सुविधा आज रात 12:00 बजे से शुरू होगी। 12:00 बजे बाद अगर कोई महिला यात्रा के लिए रोडवेज की बसों में टिकट लेती है तो उसे एक भी रुपए नहीं देने पड़ेंगे। राजस्थान रोडवेज मैं फ्री यात्रा का फायदा महिलाएं 8 मार्च 2023 को रात्रि 11:59 बजे तक उठा सकती हैं। राजस्थान रोडवेज में यात्रा की सुविधा राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगी।

Free Roadways Bus For Women Time Limit

राजस्थान की महिलाएं राजस्थान रोडवेज में 8 मार्च 2023 को निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा महिलाओं को राजस्थान की सीमा के अंदर ही मिलेगी। यदि कोई महिला राजस्थान से बाहर के शहरों में जाती है तो राजस्थान की सीमा तक का किराया उससे नहीं लिया जाएगा और उससे आगे का किराया उसे देना होगा। राजस्थान में 7 मार्च 2023 को दुलंडी का पर्व है इससे अगले दिन बड़ी संख्या में लोग अपने गांव या शहरों में कामकाज के लिए जाएंगे। इसलिए 8 मार्च को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा यात्रियों की भीड़ रहेगी। इस बार 8 लाख से ज्यादा महिलाओं के सफर करने का अनुमान है।

राजस्थान में आज रात 12:00 बजे से महिलाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। राजस्थान में महिलाएं आज 7 मार्च 2023 को रात्रि 12:00 से राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री में सफर कर पाएंगे। महिलाएं इस मुफ्त यात्रा का लाभ 8 मार्च 2023 को रात्रि 12:00 बजे तक उठा सकेंगी। वहीं महिलाओं के लिए एक और बड़ा फायदा है कि 1 अप्रैल से राजस्थान रोडवेज में महिलाओं और लड़कियों को बस का आधा किराया देना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment